सामने आया IPL 2024 का शेड्यूल, पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगे Dhoni और Faf Du Plessis

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें एडिशन के लिए गुरुवार को शेड्यूल का ऐलान किया गया है। इस लीग का पहला फेज 22 मार्च से शुरू होगा। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पहले 21 मैचों का शेड्यूल (22 मार्च से लेकर 7 अप्रैल) तक का जारी किया गया है। ये मैच दो सप्ताह में होंगे और इसी के साथ 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे। शुरुआती मैच रात आठ बजे होंगे। बाकी के मैच दोपहर 3.30 बजे या शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे।

 

 

मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। शमी की एड़ी में चोट लगी है और शमी को सर्जरी की जरुरत है। खबरें आ रही हैं कि शमी यूके में सर्जरी करा सकते हैं। शमी का आईपीएल 2024 के पूरे सीजन से बाहर होना गुजरात जॉयंट्स (Gujarat Giants) के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित होता दिखाई दे रहा है।

Also Read: Virat-Anushka: दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का और विराट, बेबी बॉय का किया वेलकम, पापा बनने के बाद पहली बार लंदन में दिखे विराट

आईपीएल 2024 में 74 मैच

आईपीएल 2024 में 74 मैच खेले जाएंगे, लेकिन पिछले साल 60 दिनों के बजाय, इस बार मैच 67 दिनों तक होंगे। आम चुनाव के कारण आईपीएल के शेड्यूल को एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। 2019 में जब देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह का एजेंडा अपनाया गया था, तब भी आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में आया । वैसै अभी पहला शेड्यूल सामने आ गया है। बता दें कि आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने पहले ही कहा था कि ”आईपीएल 22 मार्च से होगा और आईपीएल का शेड्यूल टुकड़ों में आएगा। सबसे पहले आईपीएल के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी, इसके बाद आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आईपीएल के दूसरे शेड्यूल का ऐलान होगा।”

ipl 2024

आईपीएल 2023 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

ऑक्शन में बिके थे 72 खिलाड़ी

 

इससे पहले दिसंबर में आयोजित आईपीएल 2024 ऑक्शन में कुल 72 खिलाड़ी बिके थे। इनमें 30 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इसके तहत कुल 10 फ्रेंचाइजी ने 230.45 करोड़ खर्च किए। 2024 ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क को सबसे महंगे दाम में खरीदा था। केकेआर ने स्टार्क को 20.75 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा था। जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में चेन्नई ने अपना बनाया था।