Janmashtami 2024: भगवान श्रीकृष्ण के वैसे तो कई नाम है लेकिन आमतौर पर उन्हें प्यार करने के लिए बाल गोपाल के नाम से पुकारते है। भगवान श्रीकृष्ण के शीष पर मोरपंख धारण करने की परंपरा उनके अद्वितीय और प्रिय स्वरूप का प्रतीक है। मोरपंख का श्रीकृष्ण से गहरा संबंध है। माना जाता है कि मोरपंख श्रीकृष्ण के दिव्य और चंचल व्यक्तित्व को दर्शाता है। भगवान श्रीकृष्ण के मोरपंख धारण करने के बाद से मोरपंख को और अधिक पवित्र माना जाता है। (Janmashtami 2024)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण के प्रति मोरों के विशेष स्नेह और प्रेम का प्रतीक है। एक कथा के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण अपनी बांसुरी बजाते थे, तो मोर उनके पास आकर नृत्य करने लगते थे. मोरपंख उनके नृत्य का प्रतीक बन गया, जिसे भगवान ने अपने सिर पर धारण कर लिया।

https://www.nayaindia.com/life-style/janmashtami-2024-glory-to-janmashtami-2024-why-does-shri-krishna-wear-peacock-feathers-on-his-head-bansiwala-know-the-reason-behind-bal-gopal-wearing-a-peacock-feather-on-his-head-470671.html